FeaturedJamshedpurJharkhand

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातिकीडीह में झारखंड स्थापना दिवस पर “स्केच हमारे बिरसा” कार्यक्रम आयोजित, लाइव पेंटिंग व स्टोरी टेलिंग के माध्यम से बच्चों ने जानी झारखंड व भगवान बिरसा मुंडा की कहानी

युवा समकालिक चित्रकार विश्वनाथ दत्ता ने विद्यालय को भेंट की भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिकृति

जमशेदपुर । झारखंड का 22वा स्थापना दिवस उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धातिकीडीह में धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर बच्चों को झारखंड की भौगोलिक, सांस्कृतिक विरासत को जानकारी दी गई, वही बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से स्टोरी टेलिंग के माध्यम से अवगत करवाया गया। वही बच्चों को बिरसा मुंडा की कहानी से प्रेरित करने हेतु ” स्केच हमारे बिरसा” खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक साजिद अहमद जी ने झारखंड दिवस के बारे में बच्चों को अवगत करवाते हुए किया। निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने स्टोरी टेलिंग के माध्यम से बच्चों को बिरसा मुंडा जी के जन्मस्थान उलिहातु से लेकर अंग्रेजो के खिलाफ धरती आबा के उलगुलान की कहानी सुनाई। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित युवा समकालिक चित्रकार विश्वनाथ दत्ता ने मुंडा समाज का प्रतिनिधि स्वरूप विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा नीलमणि मुंडा को भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिकृति भेंट कर की। तत्पश्चात विद्यालय कार्यालय में बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा को स्थापित कर पर बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महापुरुष को याद किया।

स्केच हमारे बिरसा कार्यक्रम के दौरान युवा समकालिक चित्रकार विश्वनाथ दत्ता ने बिरसा मुंडा की लाइव पेंटिंग कर बच्चों को दिखलाया। उन्होंने लाइव पेंटिंग के दौरान महज 20 मिनट में ही बिरसा मुंडा की तस्वीर कैनवास पर उकेर दी। जिसको देख बच्चे रोमांचित हो उठे। लाइव पेंटिंग के बाद बच्चों ने भी बिरसा मुंडा की तस्वीर बनाने का प्रयास किया। स्केच हमारे बिरसा पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग 6वी के सिंधु टुडू ने प्रथम स्थान हासिल किया, वही वर्ग 5 के देव सिंह ने द्वितीय, वर्ग 8वी की छात्रा सुकुरमुनी सिंह तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान चित्रकार विश्वनाथ ने बच्चों को बेहतर चित्र बनाने के गुर सिखलाते हुए, उन्हें लगातार प्रयास करने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button