FeaturedJamshedpurJharkhand

उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बन रही है योगी सरकार : गुरप्रीत सिंह राजा

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा गुरप्रीत सिंह राजा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। राजा ने कहा मैं समस्त देशवासियों को अग्रिम बधाई देता हूं। उत्तर प्रदेश में और जिस विधानसभा का हमें प्रवासी बनाया गया था उस विधानसभा से भी हम जीत हासिल कर रहे हैं। चुल्लू पार विधानसभा जनसंघ काल से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी कमल के निशान का जहां से आज तक खाता नहीं खुला था लेकिन इस बार योगी महाराज का कार्य देखकर उत्तर प्रदेश की जनता बहुत खुश है। इसलिए इस बार हम इतिहास रचने जा रहे हैं। चिल्लू पार विधानसभा से राजेश त्रिपाठी वहां के प्रत्याशी बहुत अच्छी जीत हासिल करने जा रहे हैं उसकी अग्रिम बधाई समस्त उत्तर प्रदेश वासियों को।

Related Articles

Back to top button