FeaturedJamshedpurJharkhand

आनंद मार्ग ने दिये गदरा में जरूरतमंदों के बीच नए वस्त्र एवं गदरा में आदिवासियों के बीच पौधे

जमशेदपुर: गदरा आनंद मार्ग जागृति में जरूरतमंदों के बीच 50 साड़ी एवं धोती का वितरण, गदरा आदिवासियों के पूजनीय स्थल
जाहेर थान में रोपण के लिए दिए गए पौधे एवं देहात क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में ज्यादा फलदार एवं औषधीय उपयोग वाले पौधों का वितरण किया गया। जैसे आम, आंवला, कटहल, हर्रे, बहेरा, शीशम ,नीम, महानीम सीता अशोक, अशोक, सिंदूर, अनार, अमरूद, जामुन, करंज पीपल अन्य तरह के छोटे पौधे भी।आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स जमशेदपुर की ओर से से पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1लाख 25 हजार से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण किया जा चुका है।
आनंद मार्ग का कहना है कि जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव ,जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं किया करेंगे तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है, इसलिए नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है। नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं ,हम इस पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि सभी को परिवार सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए। मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है।

Related Articles

Back to top button