FeaturedJamshedpurJharkhand

केन्द्र सरकार के तानाशाही के खिलाफ कामगार कांग्रेस भालूबासा से साकची गोलचक्कर तक निकलेगा मशाल जूलूस

जमशेदपुर । केन्द्र सरकार के तानाशाही के खिलाफ कामगार कांग्रेस कल दोपहर में प्रेस वार्ता, शाम को भालूबासा से साकची गोलचक्कर तक निकलेगा मशाल जूलूस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होगें कार्यक्रम में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर तैयार की रूप – रेखा*

पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता केन्द्र सरकार के इशारों पर समाप्त किए जाने, अडानी के सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ अचानक हुए निवेश के एवं कमरतोड़ मंहगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कल झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस द्वारा दोपहर 3 बजे आदित्पुर स्थित होटल में प्रेस वार्ता की जाएगी एवं शाम 6 बजे भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान से साकची गोलचक्कर तक विशाल मशाल जूलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अध्यक्षता में केबुल टाउन में आयोजित बैठक में लिया गया। शैलेश पांडेय ने बताया की कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल सुबह 11 बजे रांची पहुंचेंगे, रांची में कार्यकर्ताओं के बैठक करने के पश्चात वह प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के साथ आदित्यपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे जिसके बाद वह मशाल जूलूस में शामिल होंगे, कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजा सिंह, सुल्तान अहमद, अजितेश उज्जैन, राकेश गुप्ता, आशुतोष सिंह, कृष्ण लोहार, गोविंद कुमार, अजय सोनी, महेश यादव, अजित कशयप, मो. शाजिद, मोहन मार्डी, अनिल शर्मा, मो. सैफ सहित अन्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button