FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित : निरल पूर्ति

विधायक ने किया मझगांव और मंझारी प्रखंड में पीसीसी व कालीकरण सड़क का शिलान्यास

चाईबासा।: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक निरल पूर्ति ने मंझारी प्रखंड के बाड़ा तोरलो पंचायत में ब्लॉक नीचे से मुख्य सड़क केनाल होते हुए मुलियावासा तक 3 किलोमिटर कालीकरण पथ का निर्माण, पंगा पंचायत के बाजार चौक जगह से बलाडियां सीमा तक 5 किलोमिटर कालीकरण पथ निर्माण , मझगांव प्रखंड के कांटाबिला से पुखरीसाई तक पथ मरम्मती और आसनपाट पंचायत के कांटाबिला दिशाउली से उड़ीसा सीमा तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर हालत थी। लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। ग्रामीणों द्वारा इसके निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिले, इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। इसलिए क्षेत्र में सड़क, पुल और पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने संवेदक को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। इसलिए इसका निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में कई ऐसी सड़कों का चिन्हित किया गया है जिसका निर्माण व जिर्णोद्धार जरूरी है। जल्द ही उन सड़कों का भी कायाकल्प कराया जाएगा। इस दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं ससमय समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मंझरी प्रखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत तरीके से जेल में डालने के विरोध में न्याय यात्रा भी निकल गई । न्याय यात्रा से गांव-गांव संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने किस प्रकार एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री को गलत तरीके से जेल में डालने का प्रयास किया। जब तक युवा सम्राट हेमंत सोरेन जेल से नहीं निकलते हैं तब तक यह न्याय यात्रा गांव-गांव जारी रहेगा। मौके पर मझगांव जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, राजेश पिंगुआ, धनुर्जय तिरिया, मो. मुजाहिद, गोकुल पोलाई, मंझारी प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुशीला बारी,पड़सा पंचायत पूर्व मुखिया चंद्र मोहन बिरूवा, पिलका पंचायत पूर्व मुखिया श्रीराम सोरेन,मेरोमहोनर पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद कुंकाल,बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष/ अध्यक्ष लाला राउत, वर्तमान मुखिया रोलाडिह पंचायत जाम्बीरा बोयपाई ,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह बारी ,बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन के सदस्य कैरा सोय , ईपिलसिंगी पंचायत समिति, पूर्व मुखिया भगाविला पंचायत के नटवरलाल बिरूवा,अनिल कुमार चांम्पिया, रोलाडिह पंचायत समिति हुरदूब पुरती ,पंगा पंचायत के उप मुखिया सोना माई बालमुचू, वार्ड सदस्य पदमानी, पर्व मुखिया ईपिलसिंगी पंचायत के गन्टेया चांम्पिया तामसोय,जांगीबुरू मौजा के ग्रामीण मुंडा विशु तामसोय,वीर सिंह तामसोय सुरेन्द्र बिरूवा,माथुरा तामसोय, सुभाष तामसोय अर्जुन‌,हरिश,राजू,हरिश बिरूवा,लंका सांवैयां मोटय बिरूवा,जोगराम बिरूवा श्याम बिरूवा बिरूली,माडकम बिरूवा लागुरी, किष्णा कुंकाल,पलवन बिरूवा, घनश्याम बिरूवा,राधे बिरूवा ‌बालराम बिरूवा, जयराम बिरूवा विरेन्द्र कुंकाल,विनोद कुमार बिरूवा , मंगल सिंह तामसोय सीराम ,तामसोय,चंद्र भूषण बारीक, श्रीवांत बारीक, कन्य बिरूवा, रंजीत प्रधान, अरुण कुमार गोप, गणपति बेंकुड़ा, हेमंत कुमार बेहरा,संजय हेम्बराम, सानी भुमिज, ओवोन बिरूवा,बोंज तामसोय,निपो बिरूवा,लाल सिर दोहरा समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button