FeaturedJamshedpurJharkhand

राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से काव्य गोष्टी में 21 कवि और कवित्रियों ने भाग लिया


जमशेदपुर । नव संवत्सर, व्यास पूर्णिमा/गुरु पूर्णिमा एवं बाल्मीकि जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय कवि संगम जमशेदपुर झारखंड इकाई” की ओर से साकची स्थित एक होटल में एक कवि गोष्ठी आयोजित की गई। क्योंकि वर्ष का पावन मास सावन का आगमन हो चुका है तो संस्था की सभी कवयित्रियों को हरी चूड़ियां पहनाई गई। इसमें शहर के 21 कवि एवं कवयित्रियों ने गुरु पर समर्पित स्वरचित रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां शारदे को पुष्प अर्पित कर हुआ। डॉ रजनी रंजन जी ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण राष्ट्रीय कवि संगम जमशेदपुर इकाई की जिलाध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी ने दिया। संस्था की महामंत्री डॉ संध्या सिन्हा सूफी के बेहतरीन संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्रतिभा प्रसाद कुमकुम ,वसंत जमशेदपुरी थे। संस्था के सचिव दीपक वर्मा दीप के सुनियोजित मंच संचालन में संस्था के संरक्षक श्यामल सुमन, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, नवीन अग्रवाल, दीपक वर्मा दीप, शिप्रा सैनी मौर्या, संतोष कुमार चौबे, लक्ष्मी सिंह रूबी, उपासना सिन्हा, वीणा पांडे भारती, माधवी उपाध्याय, पूनम शर्मा स्नेहिल, उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, डॉक्टर रजनी रंजन, आरती श्रीवास्तव विपुला, सविता सिंह मीरा, पूनम सिन्हा एवं सुष्मिता पाठक मिश्रा की प्रस्तुति सराहनीय रही।केंद्रीय अध्यक्ष शिपुजन सिंह ने अपना वक्तव्य दिया और सभी को अपना आशीर्वाद दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नवीन अग्रवाल ने दिया। होटल की बेहतरीन सर्विस और सुस्वादु भोजन का आनंद सभी ने भरपूर उठाया।

Related Articles

Back to top button