FeaturedJamshedpurJharkhand

छाया नगर जैसे स्लम एरिया में खेलने लगे हैं प्रतिभा के फूल : मनोज मिश्रा

जमशेदपुर। छाया नगर जैसे स्लम एरिया मे प्रतिभा के फूल खिलने लगे है। यहां के बच्चे अलग अलग क्षेत्रों मे परचम लहरा रहे है। उक्त बातें रौशनी संस्था की प्रमुख तरु लता गाँधी ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छाया नगर मे डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के अलग अलग बस्तियों से 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमे छाया नगर की ईशा दास ने प्रथम पुरस्कार जीत कर छाया नगर का नाम उजागर कर दिया है। सेकेण्ड प्राइज़ पम्मी कुमारी एवं थर्ड प्राइज अनिषा ने जीते, दोनो ही बच्चिया छाया नगर की ही है। क्षेत्र की गरीब बच्चियों मे छुपी प्रतिभा को देख कर कार्यक्रम मे उपस्थित जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ जमशेदपुर की उमा गाँधी एवं लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के कनम गाँधी ने गरीब बच्चों के पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देने की बात कहीं। वहीँ समाज सेविका वंदना खीरवाल ने बच्चो के लिए उपहार प्रदान किया तथा अपने सम्बोधन मे कहा कि यहां के बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के लिए फैकेल्टी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा कर रहे थे। उन्होने बताया कि छाया नगर लोगो के निगाह मे स्लम बस्ती है, परन्तु यहां के बच्चों मे प्रतिभा कूट कूट भरी है, उसे निखारने की जरुरत है। रोटी बैंक इस कार्य को गंभीरता से निभा रहा है। जिसका परिणाम भी दिखने लगा है | आज के कार्यक्रम मे डॉक्टर गुरमुख सिंह, देवाशीष दास, शुभश्री दत्ता, निभा शुक्ला, अनीमा दास, शंकर दास, प्रीति, रीना दास, अंजू देवी, सोमवारी, रूबी देवी सहित काफ़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button