FeaturedJamshedpurJharkhandNational

आदित्यपुर में पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया ७७वा स्वतन्त्रता दिवस समारोह

कर्नल आरपी सिंह ने दी तिरंगे को सलामी

आदित्यपुर। पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ के सदस्यों, पदाधिकारियों और अतिथियों के साथ अपने कार्यालय भाटिया बस्ती, आदित्यपुर में ७७वा स्वतन्त्रता दिवस समारोह अपने कार्यालय मे धूम धाम से मनाया गया। अमर जवान के प्रतीक , शूरबीर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उनकी कुर्बानियों को याद किया गया। इस समारोह में स्वतन्त्रता सेनानियो, वीर सैनिकों के संघर्ष ,त्याग, बलिदान, पराक्रम, उनके हौसले, और देश के प्रति उनकी कुर्बानी के ऊपर परिचर्चा हुई। देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियो, और जिन सैन्य जवानों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपने जान की निछावर कर दी उनके लिए २ मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। १०.४५ बजे संघ के अध्यक्ष, कर्नल आर पी सिंह, सी डी कुमार, भागवत सिंह, राम अयोध्या सिंह द्वारा संयुक्त रूप से झंडात्तोलन किया गया एवं तत्पश्चात् राष्ट्र गान हुआ। देश में चल रहे वर्तमान स्थितियों, शरहद पर चल रहे आतंकवाद , उसके उपर्युक्त सुरक्षा और उसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों द्वारा देश के विकास हित कार्यों में सकारत्मक योगदान की चर्चा हुई। परिचर्चा में अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह के सिवा सी डी कुमार, भागवत सिंह, आर ए सिंह मुख्य वक्ता रहे। तत्पश्चात मिठाई वितरण कर समारोह की समाप्ति हुई। समारोह में मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, डी के गोस्वामी, अजय पांडे, यमुना सिंह, नागेंद्र सिंह, अमर दीप, राम जी सिंह, मंजू सिंह, गोपी सिंह, अखिलेश कुमार, उषा सिंह, आर के ठाकुर, देव पत सिंह, दिलीप सिंह, गुरुदेव पंडित, बिरेंदर प्रसाद, वकील सिंह, बीरबल सिंह, सुधीर सिंह, कैप्टन सुखदेव प्रसाद, आर के सिंह, जे लाल, राजीव कुमार, अभय कुमार पांडेय, एम एम सिंह, के सुंडी, ए के राय, मुक्ति नाथ पांडे, अशोक कुमार के साथ बड़े संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button