FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा नेता अभय सिंह सोनारी मैं आयोजित गोवर्धन पूजा में की पूजा अर्चना गौ की रक्षा हमारा धर्म है : अभय सिंह

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह सोनारी स्थित कुम्हारपाड़ा नंदनगर में जाकर गोवर्धन पूजा में जाकर पूजन किए।
उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ को संबोधित करते हुए श्री अभय सिंह ने कहा गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति संस्कार विचार, धर्म की पूजा है । जो आदिकाल अनंत काल से हम गौ माता की पूजन के साथ-साथ प्रकृति की भी पूजा करते हैं।
भगवान कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को धूल-धुर्षित करते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली में उठाकर उनके घमंड को तोड़ा था यह हमारे शास्त्र में उल्लेखित है। गौ की रक्षा करना हमारा धर्म है।

हम प्रकृति की भी पूजा करते हैं और हमें प्रकृति के साथ-साथ गाय माता की भी पूजन हमेशा करना चाहिए गाय हमें दूध देकर हमारे जीवन के परवरिश को पूरा करती है । हमारी सेवा हमेशा करते रहती है।
पूरे परंपरा के साथ यादव समाज ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया। लाठी, डंड का प्रदर्शन खेल भी हुआ।
यह आयोजन यादव समाज के अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव जी द्वारा आहूत था।

Related Articles

Back to top button