FeaturedJamshedpurJharkhand
		
	
	
आचार्य दिग्विजय सिंह को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर /कोलकात्ता। ऑल इंडिया मीडिया फाउंडेशन के वार्षिक सम्मेलन एवम ह्यूमन राइट्स संस्था द्वय के कार्यक्रम में आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 का स्टीक विश्लेषण करने हेतु संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

आल इंडिया मीडिया फाउंडेशन को केंदीय पंजीकृत संस्था का गौरव प्राप्त है। संस्था का कार्य क्षेत्र व्यापक है, समाचारों की रिपोटिंग प्रिंट एवम ई न्यूज, वाटसअप,फेसबुक, ट्विटर की सेवाओं के साथ सामाजिक और मानवाधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका विगत वर्षों से निभा रही है, तेरह राज्यों में अपनी सेवाएं देने वाली
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन मोहन प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव रिजवान रशीद सिद्धिकी, तपन मथई एडवोकेट हाइकोर्ट, अशोक आसोपा, अशोक सिंह, बहन शर्मिष्ठा जैसी भग्नी बंधुओं ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।
				
