FeaturedJamshedpurJharkhand

आग बरसाती गर्मी में अनोखी छबील लगा जमशेदपुरी ने गरीबों और राहगीरों की प्यास बुझायी

जमशेदपुर;जमशेदपुर के युवा सिख प्रचारक जो गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी का प्रसाद तो संगत के बीच बाँटते ही हैं, परंतु शनिवार को उन्होंने चिलचिलाती गर्मी में अनोखी छबील लगा गरीबों और राहगीरों की प्यास बुझा उनको राहत देने का काम किया है।
शनिवार को आसमान से आग बरसाती गर्मी में सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने अपने साथियों संग साकची के बाराद्वारी सब्ज़ी बाज़ार में जाकर सड़क किनारे कष्ट में सब्ज़ी बेच रहे गरीब लोगों को ठंढा पानी और शरबत पिलाकर उनको गर्मी से खूब राहत पहुँचायी। मानगो गुरुद्वारा साहिब के महासचिव जसवंत सिंह जस्सु और सुखविंदर सिंह टोनी ने भी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का सेवा में खूब हाथ बंटाया।
हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि सिखों के पाँचवे गुरु अर्जुन देव जी ने शहीदी देकर पंथ की रक्षा की थी और उनकी शहीदी को समर्पित छबील लगायी जाती है जिसका संदेश है कि सेवा हमेशा जरूरतमंदों तक जरूर पहुचें न की झूठा दिखावा कर केवल अपनी वाहवाही के लिए छबील लगायी जाये। गरीब और मजबूर तक सेवा पहुँचना ही सच्चा पुण्य है। वही गुरमत प्रचार सेंटर के संचालक सुखविंदर सिंह टोनी ने कहा कि या सेवा निरंतर जारी रहेगी जिसपर मानगो गुरदुवारा के जर्नल सकतर जसवंत सिंह जी ने पूरा सहयोग देने की बात कही

Related Articles

Back to top button