FeaturedJamshedpur

आकाश सिंह बनाये गए आजसू के पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक

जमशेदपुर। दिनांक 27 नवंबर 2021 को अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप और विशिष्ट अतिथि के रूप में समरेश सिंह ,दीपक पांडेय ,हेमंत पाठक ,राजेश महतो उपस्थित थे।
गौतम सिंह जी ने कहा आजसू आंदोलन की उपज है और झारखंड को जिसने बनाया उसे ही सवारने का मौका मिलना चाहिए ,युवाओ के सहयोग से आजसू छात्र संघ पूरे झारखंड में युवाओ के हक ओर अधिकार के आवाज को मजबूत करेंगे और झारखंड में आजसू को मजबूत करने का कार्य करेगा।

कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा – कोल्हान में आजसू छात्र संघ निरंतर मजबूत हुआ है और इसे वृहद तौर पर ओर मजबूत करना है ताकि कोल्हान यूनिवर्सिटी में भी छात्र आजसू का कब्जा होगा और 2022 में आंदोलन वर्ष होगा और युवाओ के हक की लड़ाई अब सड़क पर आंदोलन करेंगे।

समरेश सिंह ने कहा यह युवाओ की पार्टी है और झारखंड में आजसू के बिना सरकार का अस्तित्व ही नही है हमलोग झारखंड वासियो के आवाज को उठाने के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

दीपक पांडेय ने कहा यह आंदोलन की पार्टी है छात्रों को पूर्ण सहयोग और युवाओ महिलाओ सभी नागरिकों के मान सम्मान को बचाने के लिए आजसू छात्र संघ सक्रिय करेगा।
सह संयोजक के रूप में हेमन्त लोहार,सुशील पात्रो, विवेक होरो,सुनील सोरेन को बनाया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह जी , प्रदेश सचिव दीपक पांडे ,कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक , वरिष्ठ नेता श्री समरेश सिंह जी , वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो , श्रीकांत सिंह ,अभिषेक मंडल ,साकेत भारद्वाज,जय राठौड़, संतोष सिंह

Related Articles

Back to top button