FeaturedJamshedpur

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर इनरव्हील सर्किल एरिया दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर

जमशेदपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आंध्र भक्त श्रीराम मन्दिरम में आने वाले दिव्यांग भक्तो के लिए एक व्हीलचेयर मन्दिरम को भेंट की। इनरव्हील की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती विनीता साह एवम पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने मन्दिरम में मैनेजर श्री वाई मनमद राव को व्हीलचेयर दिया। उन्होंने कहा मन्दिरम में कई ऐसे भक्त गण आते है जिन्हें पार्किंग से मन्दिरम के अंदर तक चलने में दिक्कतें आती है उन्हें ईश्वर के दर्शन करने के लिए व्हीलचेयर की मदद मिल जाएगी।
उन्होंने कहा मन्दिरम कार्यकारिणी समिति मन्दिरम का विकास कार्य काफी संतोषजनक रूप से कर रही है किसी भी सहायता के लिए हमारी संस्था इनरव्हील क्लब हमेशा आगे रहेगी।
मन्दिरम के महासचिव श्री एस दुर्गा प्रसाद शर्मा ने श्रीमती विनीता साह एवम श्रीमती मंजू सिंह को इस सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button