ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational
अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न
तिलक कुमार वर्मा
रांची/चाईबासा। सर्किट हॉउस रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के० राजू के द्वारा आहूत विशेष बैठक में अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारिगण और सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधित्व तोहिद आलम ने किया। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी और प्रदेश प्रभारी के० राजू के द्वारा संगठन को मजबूत करने तथा देश और पार्टी को मजबुती देने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने देश और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना सम्पूर्ण प्रयास करने के लिए कृतसंकल्प है।