FeaturedJamshedpurJharkhandNational

लोकसभा चुनाव को लेकर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन पहुँचे चाईबासा, आगामी चुनाव को लेकर की गई विशेष चर्चा

तिलक वर्मा/चाईबासा। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मंगलवार को अपने दौरे के कार्यक्रम में चाईबासा पंहुचे। दौरे के क्रम में श्री प्रसाद कांग्रेस भवन भी पंहुचे और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों और आगामी लोकसभा चुनाव के विषय पर चर्चा परिचर्चा किया। कांग्रेस भवन पंहुचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गौ सेवा आयोग का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।श्री प्रसाद ने कहा कि सिंहभूम लोकसभा सीट दोबारा महागठबंधन की झोली में डालना है इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तन-मन से तैयार रहना होगा और सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है इस अवसर पर पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनीत शर्मा,प्रदेश सचिव असरफुल होता ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव,चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष दिकू सवैया,झींकपानी प्रखण्ड अध्यक्ष सिकुर गोप जिला सचिव जानवी,मोहन हेंब्रम,कुदादा,राम सिंह सवैया,कृष्ण सोय शिवकर बोईपाई,टाटा बारी,अजीत कांडेयांग, सुभाष तूरी, रूपसिंह बारी सलीम खान आदि।

Related Articles

Back to top button