ChaibasaFeatured

ईचागढ़ विधानसभा के 53 पंचायत में हुआ आजसू पार्टी का सम्मेलन।

तिलक कु वर्मा
ईचागढ़;आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती अवसर ईचागढ़ विधानसभा के सभी पंचायत में सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आजसू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने गांव और पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गांधी जयंती मनाने के ततपश्चात सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 53 पंचायत में पंचायत स्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रभारियों, जिला तथा प्रखंड के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 53 पंचायत में संगठन का पुनर्गठन भी संपन्न कराया गया। इसमें चांडिल प्रखंड के 17, नीमडीह के 13, ईचागढ़ के 14 व कुकडू के 9 पंचायत शामिल हैं। सभी पंचायत के संगठन को सुचारू रूप से संचालन के लिए पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला सचिव अजय महतो, बासुदेव प्रमाणिक, भोलानाथ महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, नीमडीह प्रमुख असित सिंह पात्र, देवराज महतो, माधव सिंह मुंडा, श्यामल महतो, रमापति महतो, अजय सिंह, मुखिया घासीराम मानकी, ज्योतिलाल माहली, षष्टी मोदक, दिलीप महतो, जगदीश महतो, गोपेश महतो, गुरुपद सोरेन, अरुण महतो, रंजीत महतो, बादल महतो समेत तमाम कार्यकर्ता अपने पंचायत के सम्मेलन में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button