अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया भारतीय भाषा दिवस

जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जमशेदपुर महानगर के द्वारा बिस्टुपुर स्तिथ विभाग कार्यालय में महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी के जन्मदिन को भारतीय भाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महाविद्यालय से कार्यकर्ता उपस्थित रहे, मुख्य वक्ता के रूप में परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु ने कहा महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी के जन्म जयंती को भारतीय भाषा दिवस के रूप में हम सभी मना रहे हैं महान कवि सुब्रमण्यम भारती अपनी रचनाओं से जन-जन के ह्रदय में स्वाधीनता की अलख जगाए थे। आज के दिन सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अधिक से अधिक भारतीय भाषा को सीखेंगे।
छात्र नेता बापन घोष ने कहा महान कवि सुब्रमण्यम स्वामी जी के जीने अपने 39 वर्ष के आयु में ही अपने कविता के माध्यम से नारी शिक्षा, भारतीय भाषा की उन्नति पर कार्य किये। हम सभी विद्यार्थियों को मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषा पर अधिक अध्ययन करना चाहिए।
इस समय मुख्य रूप से परिषद् के नगर मंत्री अमन ठाकुर, सह मंत्री अभिषेक तिवारी, प्रियांशू राज ,विकाश गिरी,अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, यश, शुभम ,अंशु ,उत्तम, विवेकानंद, आदि उपस्थित थे।