अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका एवम धनबाद एस. डी.ओ पर सख्त कार्यवाही कि मांग की:जमशेदपुर

-आज 7 अगस्त 2021 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर ने प्रातः 11:00 साकची चौक के समीप धनबाद जिले में हुई विद्यार्थी परिषद की छात्रा बहनों पर हुई अमानवीयता के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया एवं धनबाद एस डी एम पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की |
मौके पर उपस्थित झारखंड प्रांत सह मंत्री बापन घोष ने कहा कि झारखंड सरकार अपना दोहरा चरित्र दिखाना बंद करें एक तरफ देश की बेटियां देश को गौरवान्वित करवा रही हैं दूसरी तरफ यह सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है | महानगर +2 कार्य प्रमुख शिवरंजन ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और एक पुलिस अधिकारी का महिलाओं पर हाथ उठाना सरासर गलत है | मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रांत के सह मंत्री बापन घोष, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नमिता पाठक, महानगर सह मंत्री दीपक भट्ट, सोनू शाह, प्रीतम सिंह, महेश बेरा, सिद्धार्थ, रादीप,रोशन, राहुल, कार्तिक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |