FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि आदित्यपुर में मनाई गई


आदित्यपुर। बिपिन मिश्रा हमारे देश के धरोहर, स्वामी सहजानंद सरस्वती का पुण्यतिथि एक समारोह में मधुबन होटल आदित्यपुर में मनाई गई हैं। समारोह का संचालन बिमल कुमार सिंह, समाज के उपाध्यक्ष ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रजावल कर, भगवान परशुराम और स्वामी सहजानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर, स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी गयी। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला खार्सवान के अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह ने आए हुए सभी लोगो का स्वागत किया और अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत के एक तपस्वी, राष्ट्रवादी और किसान नेता थे। हालाँकि उनका जन्मसंयुक्त प्रांत (वर्तमानउत्तर प्रदेश) गाजीपुर में हुआ था, लेकिन शुरुआती दिनों में उनकी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियाँ ज़्यादातर बिहार [ बिहटा ] में रही। बचपन में ही उनकी मां का देहांत हो गया था। उनकी देख भाल उनकी चाची ने किया। उन्होंने समय समय पर भूमिहार सभा, किसान सभा, अखिल भारतीय किसान सभा और अखिल भारतीय संयुक्त किशन सभा का गठन किया। इन गठन के साथ उनका प्रभाव शेष भारत में फैल गईं। पूरे देश के किसानों और मजदूर के लिए खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत काम किया। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी और पटेल, श्री कृष्ण सिंह के साथ हिस्सा लिया और अग्रणी भूमिका निभाई। बिहटा में एक सीता राम आश्रम स्थापित किया था और अपने जीवन के बाद के हिस्से में अपना अधिकांश काम वहीं से किया। वे एक बुद्धिजीवी, विपुल लेखक, समाज सुधारक और क्रांतिकारी थे। समारोह को शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य संग्रक्षक, उपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ संग्रक्षक, प्रेम कुमार, वरिष्ठ संग्रक्षक, डॉक्टर अंगद तिवारी, प्रिंसिपल, जैन यूनिवर्सिटी, ने भी संबोधित किया और उनके जिंदगी के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। वे सच में एक महान क्रांतिकारी, लेखक, समाज सुधारक, राष्ट्रवादी और तपस्वी थे जिन्होंने अपने स्वार्थ के बजाय, किशान, वंचितलोगो और मजदूरों को शोषण से बचाया और कभी भी राजनैतिक पद नहीं लिया। वे महात्मा गांधीवके बाद दूसरे ऐसे महापुरुष हैं जो किसी राजनैतिक पद का लाभ नही लिया और अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। सभी वक्ताओं ने सरकार से स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न देने की मांग की।समारोह में धन्यवाद ज्ञापन श्री अशोक कुमार सिंह, महासचिव ने किया।
आप से आग्रह हैं कि आप अपने समाचार पत्र में कृपया प्रकाशित कर हमे अनुग्रहित करे।

Related Articles

Back to top button