अंसार खान ने मानगो के कई जगह पर फहराया गणतंत्र दिवस पर झंडा
जमशेदपुर। बुधवार को देश के (73)वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने रोड नंबर (12) राजा राम पंडित के ऑफिस जाकर झंडा फहराया। और साथ में राजाराम पंडित काफी लोग शामिल हुए। झंडा फहराने के बाद लड्डू वितरण किया गया। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में झंडा फहराने में शामिल हुए। तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष विजय खान के द्वारा झंडा फहराया गया झंडा फहराने के बाद गोपेश्वर बाबू सम्मान पत्र टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारीगण को अध्यक्ष विजय खान के द्वारा दिया गया।और शहीदे आजम भगत सिंह सम्मान पत्र युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं नेताओं को सम्मान पत्र दिया गया। तिलक पुस्तकालय के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और महिला अध्यक्ष उषा यादव और महिला पदाधिकारी काफी लोग उपस्थित हुए।