FeaturedJamshedpurJharkhand

अंसार खान के गीत के माध्यम से हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के दौरान हैंड बिल बांटा गया 8

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के हैंड बिल मैसेज को गीत के द्वारा मार्केट, बस्ती में डोर टू डोर, पार्क, आदि जगहों पर हैंड बिल बाटा गया। इस गीत को यूट्यूब चैनल फेसबुक में वायरल किया जा रहा है| अंसार खान ने बताया गीत के माध्यम से हिंदुस्तान वासियों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह मैसेज देने की कोशिश किया है। “हौसला ना छोड़ – कर सामना जहान का” जिंदगी हर कदम एक नई जंग है” अंसार खान ने कहा मैं तमाम भारतवासियों से अपील करता हूं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी हम आपस में भाई हैं। हम भारतवासी हैं| हम सभी मिलकर अपने देश को बचाएं मेहनत करें मेहनत से ही कामयाबी मिलती है| 2024 में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को लाएं और अपने देश को बचाएं। हम सभी के पास समय बहुत कम है अपने-अपने घरों से निकलकर पब्लिक के बीच जाए और भारत में बेशुमार महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, रसोई गैस को लेकर पब्लिक के बीच जाएं। अगर हम सब मिलकर आज ही से मेहनत शुरू कर दें इंशाल्लाह हम जरूर( 2024) में राहुल गांधी को हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बनाएं। इस गीत में अंसार खान और कांग्रेस पार्टी की जिला सचिव शिल्पा चक्रवर्ती ने काम किया है। और झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव केके शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष आनंद पात्रो, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष उषा यादव, महिला पदाधिकारी नलिनी सिन्हा, माला सिन्हा, जय गीता, फरहत बेगम, रेशमी निगार ,अली इमाम, रंजीत सिंह, गुड्डी वर्मा, सुमित्रा पांडा, मौसमी देवी, नूर आलम, आदिल खान, मोहम्मद कैफ आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button