FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

भगवान भास्कर एवं छठी मैया सभी को सुख समृद्धि दे: महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के सूर्य मंदिर में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू के द्वारा संध्या अर्घ्य भगवान भास्कर को अर्पित किया गया एवम बारीडीह मोहरदा संथाल बस्ती छठ घाट समिती में गोविंदपुर विवेक नगर सूर्य सरोवर छठ घाट समिति एवम भूइंयाडीह युवा स्वराष्ट्र संघ के ओर आयोजित छठ व्रतियों के लिए सहायता शिविर में शामिल हुवे इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा का अलग ही महत्व है और आज़ सभी जाति धर्म हर वर्ग के लोग और विदेशों तक मे सूर्य उपासना की छठ पूजा की जा रही है और जिस आस्था और विश्वास के साथ हम पूजा करते हैं उसका फल हमें जरूर मिलता है
इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल नारायण चौबे सुरज गौड़ सुनील सिंह धीरज ओझा मानू झा चंदन पांडेय मनोज तांती सागर कानूनगो रॉकी सिंह अंकेश भुइंया रोनित नंदी चंदन चौबे शिवम ओझा आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button