FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सिंहभूम लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने किया नामांकन

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जेबी तुबिद, गीता बालमुचू सहित हजारों कार्यकर्त्ता रहे मौजूद

तिलक कुमार वर्मा/ चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंची और नामांकन दाखिल किया। मौके पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जेबी तुबीद भी मौजूद थे। इसके पहले चाईबासा गांधी मैदान से गीता कोड़ा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंची और नामांकन किया।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अबकी बार 400 पार सिंहभूम की सीट होनी चाहिए । पिछली बार भाजपा ने झारखंड में 12 सीट जीती थी। इस बार 14 सीट जितनी है श्री मरांडी ने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन के मौके पर खुटकट्टी मैदान में सभा को संबोधित किया।इस मौके पर झामुमो राजद एवं कांग्रेस पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि इन सब पार्टियों ने मिलकर चार वर्षो में सिर्फ झारखंड राज्य को खोकला ही किया है। श्री मरांडी ने कहा कि अब 13 मई को कमल का बटन दबा कर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को जीताना है।
नामांकन के बाद गीता कोड़ा ने कहा कि जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी।
गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की नीति सिद्धांत से आम जनता प्रभावित है। इस बार भी जनता उन्हें संसद में भेजने का काम करेंगे। चुनावी जंग का एलान हो चुका है। चुनावी मैदान में डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जेबी तुबिद, गीता बालमुचू, सांसद प्रदीप वर्मा कर्मवीर सिंह दिनेशानंद गोस्वामी, बड़कुवंर गागराई, संजू पांडे, शशिभूषण सामड ,गुरुचरण नायक,काबू दत्ता, अनंतराम टुडू समेत हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button