JamshedpurJharkhand

अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन अंकिता सिंह के हत्यारे को अदालत से फांसी देने की मांग की

जमशेदपुर। अंतराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन जमशेदपुर की ओर से हम सब वीरांगनाओ ने झारखंड दुमका के बेटी कुमारी अंकिता सिंह को न्याय दिलाने के लिए हम सब संयुक्त रूप से मिलकर कैंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किए। अंकिता सिंह हत्या निर्दयता पूर्वक घर सोये अवस्था मे पेट्रोल डाल कर अपराधी शाहरूख ने कर दी। इस कुकृत्य के लिए अपराधी शाहरूख को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की गई, ताकि फिर किसी मासूम के साथ कोई शाहरूख ऐसा करने की हिम्मत न करे।
हमारी अन्तराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने अंकिता सिंह साथ हुऐ इस कुकृत्य पर अपनी संवेदना व्यक्त किए। मीरा सिंह भी अंकिता के हत्या दुःख व्यक्त की एक मासूम अभी दुनिया भी नही देखी इतनी निर्दयता पूर्वक इसकी हत्या अपराधी शाहरूख ने कर दी, प्रभा सिंह भी इस दुःखद घटना की भर्त्सना की। आज अगर हम एक होकर आवाज नही उठाए तो ऐसे अपराधी को मनोबल बढेगा। कल फिर किसी मासूम की जान ऐ अपराधी लेगे। इसलिए अंकिता के हत्यारे शाहरूख को जल्द से जल्द फांसी की मांग की गई।
अंकिता हम शर्मिदा है तेरे कातिल जिन्दा है के नारो के साथ कैंडल मार्च किया गया।इस प्रदर्शन मे शामिल थी। भारती सिंह, प्रभा सिंह, मीरा सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, रूबी सिंह, अर्चना सिंह, प्रतिभा सिंह चित्रलेखा सिंह, सुनीता सिंह, सवीता सिंह, नीलम सिंह, माला सिंह, मंजू सिंह, रिंकू सिंह मिनू सिंह, प्रीति सिंह आदि शामिल थी।

Related Articles

Back to top button