भ्रष्टाचार पर सदाचार की विजय : त्रिशानु रॉय

Tilak kumar Verma/चाईबासा : प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय भ्रष्टाचार पर सदाचार की विजय है तथा नफरत पर प्रेम और भाईचारा की विजय है ।
त्रिशानु राय ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक सरकार जिस पर हर काम में चालीस प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप था जनता ने उक्त कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना जनादेश दिया है , साथ – साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदानी प्रकरण को भी आईना दिखाया है कि जनता इस भ्रष्ट सांठगांठ को पसंद नहीं कर रही है ।
त्रिशानु राय ने कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ कांग्रेस के सर्वमान्य नेत्री प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार और सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को भी इस जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा के कर्नाटक की यह जीत आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की झांकी है। पूरी फिल्म अभी बाकी है।