FeaturedJamshedpurJharkhand

नम आँखों से गुरदीप पप्पू ने स्वीकार किया दिवंगत पिता गुरदयाल सिंह के लिए पंथ सेवा रत्न सम्मान

गुरदयाल सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए कोल्हान के कई गणमान्य

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा साहिब में 40 वर्षों तक कीर्तन गायन की निष्काम करने वाले दिवंगत गुरदयाल सिंह के लिए पंथ सेवा रत्न सम्मान स्वीकार करते वक़्त पुत्र गुरदीप सिंह पप्पू अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके। नम आँखों से गुरदीप सिंह पप्पू ने अपने पिता स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के लिए विशिष्ट सम्मान साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह के हाथों से ग्रहण कर सर माथे पर लगाते हुए गर्व से स्वीकार किया।

बुधवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) दिवंगत सरदार गुरदयाल सिंह को मरणोपरांत पंथ सेवा सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान की घोषणा करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने गुरदयाल सिंह को गुरुघर का सच्चा सेवक करार दिया। गुरदीप सिंह पप्पू ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीते जी सिख समाज और गुरुघर की खूब सेवा की। सम्मानस्वरूप उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मारिका भेंट की गई।
साकची के प्रधान निशान सिंह ने कहा दिवंगत गुरदयाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब साकची में पिछले 40 वर्षों से निष्काम सेवा निभाई है और वे इस सम्मान के हकदार हैं। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने गुरदयाल सिंह को कौम का रत्न बताया और कहा उनके द्वारा की गयी सेवा आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
साकची गुरुद्वारा में उनकी अंतिम अरदास पर जमशेदपुर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर संवेदना प्रकट की। मुख्य रूप से सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार निशान सिंह, राकेश्वर पांडेय, प्रभात कुमार, जयप्रकाश, विनोद सिंह, मंटू सिंह, नंदू पटेल, दिनेश कुमार, अजय अग्रवाल, भुवनेश्वर सिंह, रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र यादव, हरजीत सिंह विरदी, संता सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, परविंदर सिंह, परमजीत सिंह काले, सुरजीत सिंह छीत्ते, ट्रस्टी सरदार रविंद्र सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह घुम्मन, जसवीर सिंह गांधी, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, कुलविंदर सिंह, जयमल सिंह बरियार, सत्येंद्र सिंह रोमी, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह बाऊ, जगमिन्दर सिंह काके ने अंतिम अरदास में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने भी सांत्वना पत्र देकर गुरदीप सिंह पप्पू को अपनी संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker