FeaturedJamshedpurJharkhand

चांडिल में श्याम सेवा समिति के सहायता शिविर में शामिल हुई विधायक


चांडिल। श्री श्याम सेवा समिति चांडिल द्वारा श्री रामनवमी अखाड़ा जुलूस के अवसर पर लगाये गये सहायता शिविर का उद्घाटन विधायक सविता महतो और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) संजय सिंह समेत मारवाड़ी समाज के गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साथ ही अतिथियों को दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बुधवार को चांडिल मेन रोड में लगाये गये शिविर के माध्यम से आम लोगों के बीच ठंडा जल, कोल्ड ड्रिंक्स, लड्डू, चॉकलेट का वितरण किया गया। मौके पर विधायक सविता महतो एवं डीएसपी संजय सिंह ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की खासकर चांडिल मुक्तिधाम की काफी सराहना की। समिति के अध्यक्ष कमल जालान के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस सहायता शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव आयुष पसारी, अशोक चौधरी, अमन जालान, भगवान जालान, राजेश पसारी, अभिषेक चौधरी, पंकज पसारी, मुरारीलाल सुल्तानिया, ओमप्रकाश बगड़िया, पवन रुंगटा, आनंद लाल पसारी, सुशील पसारी, सुशील बगड़िया, पवन जालान, डॉक्टर शिशर चटर्जी, पप्पू वर्मा, अनाथ मिश्रा, मंटू खेतान, संदीप पसारी, अनिल जालान, नवीन पसारी, प्रवीण जालान, अभिषेक जालान, संदीप सुलतानिया, रौनक पसारी, बिमल जालान, प्रकाश पसारी, अतुल सुल्तानिया, गुड्डू जालान, पंकज जालान, शिवम पसारी, प्रदीप पसारी, बबलू जालान, मनोज जालान, विवेक सुलतानिया, रूपम जालान आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button