FeaturedJamshedpurJharkhand

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद और शहर के राष्ट्र भक्तों की ओर से भारत माता की आरती होगी : सुशील सिंह

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम एवं शहर के राष्ट्र-भक्तों द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी कोरोना के गाइडलाइन को विधिवत पालन करते हुए शौर्य यात्रा के उपलक्ष में भारत माता की आरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान आमबगान साकची में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शाम 5:30 बजे करने का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, खुदीराम बोस चौक स्थित स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस, मानगो पुल स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं आम बागान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं शहीद स्थलों को तिरंगा ध्वज से सजाया जाएगा।साथ ही गांधी मैदान में राष्ट्रगान खुदीराम बोष चौक पर राष्ट्रगीत एवं आमबगान में भारत माता की आरती किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस तरह का कार्यक्रम शहर वासियों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करने में सराहनीय भूमिका निभाएगा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों का मानना है कि इस आजादी की कीमत हमारे युवाओं एवं बच्चों को मालूम होनी चाहिए जिससे वो इसे संभाल कर रखने के लिए अपने जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहे हम राष्ट्र के लिए जिए और राष्ट्र के लिए मरेंगे इस तरह का संकल्प शहरवासियों में जाना चाहिए। जिससे हमारी एकता अखंडता को कोई भी बाहरी शक्ति किसी प्रकार से नुकसान न पहुंचा सके। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मास्क पहनना जरूरी है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आज की वार्ता में मुख्य रूप से विजय कुमार तिवारी डॉक्टर कमल शुक्ला सुशील कुमार सिंह एवं अन्य साथी गण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker