FeaturedJamshedpurJharkhand

झामुमो हर पीड़ित परिवार के साथ है : महाबीर मुर्मू

बहरागोड़ा विधानसभा अन्तर्गत गुड़ाबांधा प्रखण्ड के बनमाकड़ी पंचायत, बनमाकड़ी गांव के
छह परिवारों ने श्राद्धकर्म के लिए झामुमो नेता महाबीर मुर्मू से सहयोग की गुहार लगाई थी।
जिसमें पानो हाॅंसदा,सोलहो सोरेन, गुनीराम सोरेन, धर्गु सोरेन,मंगल सोरेन, पार्वती सोरेन शामिल हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किये और सभी परिवार को श्रद्धाकर्म हेतु सुखा राशन देकर सहयोग किये। भविष्य मे भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया गया।
मौके पर गुड़ाबांधा प्रखण्ड अध्यक्ष सुराई टुडु, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेलबोती मुर्मू, सचिव बुकाई सोरेन, राम चंद्र हाॅंसदा, सुरज गौड़, रॉकी सिंह, मनोज तांती, साहेबराम सोरेन, हाड़ीराम सोरेन,दासमाथ सोरेन, दुलाराम मुर्मू (प्रखंड उपाध्यक्ष) देवीलाल सोरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button