FeaturedJamshedpur

तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा सांसद का किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने सर्वप्रथम स्वागत प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का गर्म जोशी के साथ किया।
जिला कांग्रेस के द्वारा गाँधी टोपी पहना कर सर्वोच्च सम्मान से गीता कोड़ा को ब्रजेन्द्र तिवारी ने नवाजा।
जिला के वरीय नेता व पदाधिकारियों ने शाॅल, अंगवस्त्र, फुल-माला और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकारीअध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भव्य सम्मान के लिए जिला कांग्रेस कमिटी का अभार व्यक्त करती हूँ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बहुत ही भरोसे के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्षों का नियुक्ति बूथ स्तर, पंचायत स्तर, थाना क्षेत्रीय स्तर और प्रखण्ड स्तर पर करने का जिम्मेवारी को सौंपा है। मैं स्वयं बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का प्रण ले रही हूँ, सभी पदाधिकारीगण व वरीय कांग्रेसजन का सहयोग की आवश्यकता है। सभी के सहयोग से कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना आज के समय का मांग है। यही एक पार्टी जो सभी समाज, गरीब, नौजवान को साथ लेकर चल सकती है। देश का भला करने के लिए सभी को कांग्रेस के साथ जुड़ना होगा। आज सभी सरकारी उपक्रमों को नष्ट किया जा रहा है। हमारे नौजवानों को नौकरी कहा मिलेगी। कांग्रेस ने देश को बहुत मजबूत किया है। फिर से केन्द्र में कांग्रेस का सरकार लाना ही होगा। सभी कार्यकर्त्ता संगठन विस्तार के लिए मेहनत करें। जनता के दुःख दर्द में आगे आयें। देश के भला के बारे में हमेशा सोचें। हर गांव में कांग्रेस का कार्यकर्त्ता होना चाहिए।
वरीय कांग्रेस नेताओं में प्रदेश नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति रियाजुद्दीन खान, खगेनचन्द्र महतो, एल बी सिंह, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, कमलेश कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह यादव, डाॅ परितोष सिंह, सुबोध सिंह सरदार, शफी अहमद खान, जसाई मार्डी, गुरदीप सिंह, पी एन झा, मौलाना अंसार खान, देविका सिंह, प्रिंस सिंह, राकेश साहू, मृत्युंजय महतो, ज्योतिष यादव, अपर्णा गुहा, ऊषा सिंह, पुनीता चौधरी, सविता राय, रंजीत राम, रामदरस चौधरी, देवसरण सिंह, सुदर्शन तिवारी, रोहुल जमील अहमद, सामंता कुमार, अतुल गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अभिजीत सिंह, राहुल गोस्वामी, शिव राम प्रवेश झा, आशीष ठाकुर, संजय साह, एस आर के कमलेश, एस डी सिंह, संजय यादव, मनोज सिंह, आमिर सोहेल, सोमेन मंडल, रंजीत सिंह, रंजीत झा, प्रमोद मिश्रा, सनातन भकत, कृष्णा ठाकुर, नीरज सिंह, सपन सरदार, अजय मंडल, प्रभजोत सिंह, करूणाकर महतो, विनय सिंह, रवि अग्रवाल, अब्बास अली, तारीक खान, आसिफ शेख, सैफुर रहमाअन, संजय चौधरी, अमल विश्वास सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने विश्वनाथ नंदा, अमल दास, गोपाल पात्रो, मृत्युंजय दास को माला पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।

Related Articles

Back to top button