FeaturedJamshedpurJharkhand

बिष्टुपुर तुलसी भवन में लगेगा मारवाड़ी महिला मंच का कंज्यूमेक्स मेला

जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर तुलसी भवन में 04 से 06 सितम्बर तक होगा। मेला रोजाना सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। स बार मेला में जमशेदपुर रांची, कोलकाता, मुंबई समेत अन्य कई शहरों से भी स्टॉल लगाने के लिए अपने उत्पादों के साथ महिलाएं आ रही हैं। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए मारवाड़ी महिला मंच के द्वारा पिछले कई सालों से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेला में एक ही छत के नीचे कुर्ती, साड़ी, गिफ्ट आइटम, चादर, बांदरवाल, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखी हाथ के बने हुए मंगोड़ी, पापड़, अचार उचित मूल्य में प्राप्त होता है। साथ ही समय की बचत भी होती हैं। इ इसे सफल बनाने में संस्था की सभी महिलाएं लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button