FeaturedJamshedpurJharkhand

युवराज सिंह ने जमशेदपुर और राज्य के सिखों का नाम रोशन किया सेंट्रल कमेटी ने किया सम्मानित

जमशेदपुर । बस्ती निवासी होनहार युवराज सिंह अटवाल ने राज्य स्तरीय अंडर 20 में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर जमशेदपुर एवं झारखंड के सीखो का नाम रोशन किया है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में युवराज सिंह को साल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके दादा अजीत सिंह का भी अभिनंदन किया गया।
सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने उन्हें उभरते हुए इस नौजवान को बधाई देते हुए उसे खेलों का भविष्य बताया उन्होंने युवराज सिंह को सिखों का गौरव भी बताया चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने झारखंड सरकार की ओर से खेल जगत के उभरते हुए खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग देने की मांग की।


इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह कुलदीप सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह हरजिंदर सिंह सुरेंद्र सिंह शिंदे हरविंदर सिंह ज्ञानी कुलदीप सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सेंट्रल सीख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर युवराज सिंह के दादा अजीत सिंह पिता दिलबाग सिंह माता गुरमीत कौर नंदा नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की महासचिव जसवीर कौर आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button