BiharFeaturedJamshedpurJharkhand

हाजीपुर के बलवा कुंवारी में लोक जनशक्ति पार्टी का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

लक्ष्मी सिन्हा
पटना। वैशाली जिला अंतर्गत हाजीपुर प्रखंड के बलवा कुआरी स्थित चेतना मंच प्रांगण में वैशाली जिला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वैशाली रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा संजू चंद्रा की अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम का संचालन रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन सचिव किरण देवी ने किया। मुख्य अतिथि रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा डॉ स्मिता शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है। पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेवारी सभी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने पार्टी को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतो, कार्यक्रमो के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा क्षेत्र में कराया जा रहे विकास कार्यों से लोगो को अवगत कराने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव अन्नपूर्णा कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, वैशाली रालोजपा जिलाअध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,वैशाली छात्र रालोजपा जिलाअध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, महिला प्रकोष्ठ की भगवानपुर प्रखंड अध्यक्षा सुलेखा देवी, बिदुपुर प्रखंड अध्यक्षा रमिला देवी, रालोजपा महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, महुआ दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव व थाथन पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी, रालोजपा नेता दिनेश पाण्डेय, रालोजपा नेता जय प्रकाश नकुल,जय माला देवी, रंजू देवी, विभा देवी, रेणु देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button