FeaturedJamshedpur

जमशेदपुर के 86 बस्तियों को मालिकाना सहित मॉडल बस्ती बनाने की मांग को लेकर नये वर्ष से जोरदार आंदोलन किया जायेगा |

जमशेदपुर। 26 दिसंबर 21, उक्त बातें मानवाधिकार कार्यकर्त्ता मनोज मिश्रा ने भुइयांडीह मे आयोजित एक बैठक मे कही | उन्होने कहा कि शहर के सभी बस्तियों मे अंग्रेजी स्कूल एवं मोहल्ला क्लिनिक की व्यवस्था की जानी चाहिए | उन्होने कहा अक्सर चुनाव के समय राजनितिक दल के द्वारा मालिकाना का मुद्दा उठाया जाता है | वोट मिलने के बाद सारे राजनितिक दल इसे भुला देते है | उन्होने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा,इस आंदोलन को तब तक बंद नहीं किया जायेगा जब तक मांग पूरा ना हो जाये | आज के कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ कवीन्द्र पाण्डेय, जसवंत सिंह, गुरमुख सिंह, वंदना मोदक, रीना दास, सीमा देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, प्रियंका, सरोज देवी,अनु देवी सहित काफ़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button