FeaturedJamshedpurJharkhand

वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर 25 दिसंबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सह विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन एंव मंत्री कल्याण व परिवहन विभाग श्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में विधायिका सबिता महतो, विधायक श्री समीर कुमार मोहंती, विधायक श्री संजीव सरदार एंव विधायक श्री मंगल कलिंदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर आगामी 25 दिसंबर 2022 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्कालीन केंद्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो के 72 वां जयंती दिवस मानाये जाने की सुचना देते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री झारखंड सरकार ने शहीद निर्मल महतो की जमशेदपुर स्थित कदमा उलियान के समाधि स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित की सहमति व्यक्त की है।
जमशेदपुर स्थित वीर शहीद निर्मल महतो के जन्म जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए जिला अध्यक्ष पुर्वी सिंहभूम ने सभी प्रखंड अध्यक्षों नगर समिति, नगर पालिका क्षेत्र एंव अधिसूचित क्षेत्र के सभी समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित करती है कि वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती समारोह कार्यक्रम को अपने अपने क्षेत्रों में प्रात: 11 बजे तक आयोजित करने के बाद अपने दल बल के साथ कदमा उलियान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर दोपहर 12:30 बजे तक उपस्थित होंगे। और मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आयोजित मुख्य समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के साथ साथ राज्य के मंत्री परिषद सदस्य एंव कोल्हान प्रमंडल के विधायकगण भी उपस्थिति रहेंगे।

Related Articles

Back to top button