FeaturedJamshedpurJharkhand

जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने नवनियुक्त आरटीए सदस्य प्रमोद लाल और आदित्य प्रधान को किया स्वागत

जमशेदपुर। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में झारखंड सरकार द्वारा नियुक्त कोल्हान प्रमंडल के आरटीओ सदस्य जमशेदपुर निवासी प्रमोद लाल और बहरागोड़ा निवासी आदित्य प्रधान को बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन और सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 3 वर्षों से आर टी ए सदस्य का पद रिक्त रहने के कारण परमिट से संबंधित कार्य रुके हुए थे। अब इनकी नियुक्ति हो जाने पर लंबित 252 परमिट का परमिट को निर्गत करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके साथ ही कोल्हान प्रमंडल में जो परमिट से संबंधित समस्याएं हैं उनको निदान करने में गति मिलेगी। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी प्रवीर पालित, उमा नाथ झा और डीटीओ कार्यालय के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button