FeaturedJamshedpurJharkhand

अपर श्रमायुक्त कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता श्रम विभाग सीतारामडेरा में सम्पन्न

जमशेदपुर; अपर श्रमायुक्त कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता श्रम विभाग सीतारामडेरा में सम्पन्न हुई जिसमें उप श्रमायुक्त,श्रम अधिक्षक जमशेदपुर 1, श्रम अधिक्षक जमशेदपुर 2, निकायों एवं अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों एवं मजदूरों के प्रतिनिधि और युनियन के प्रतिनिधि के उपस्थिति में हुई जिसमें तय हुआ,15 दिनों के भीतर सफाई मजदूरों के सभी मांगों को निकायों,अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा लागू कर दिया जाएगा,सभी बिन्दुओं को लागू करने के पहले हर निकाय में कार्यरत सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम निकाय के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल करते हुए आपसी सहमति बनाई जाएगी,20 अप्रेल 2022 को निकायों के अधिकारियों द्वारा सभी दस्तावेज श्रम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी और श्रम अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद इस पर अंतिम निराकरण किया जाएगा।
इस त्रिपक्षीय वार्ता में उपस्थित सफाई मजदूरों प्रतिनिधि, रमेश मुखी सचिव, संतोष मुखी, शांति, सबिता मुंडा, टिंकू, रजनी, सुमित्रा, प्रतिमा, मुन्ना,वन देवी, भारती, राकेश, रामदास करूवा
अतः मजदूरों प्रतिनिधि एवं युनियन के अधिकारियों द्वारा आपस में बैठकर यह निर्णय लिया गया है कि 29/03/22 से जो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जो बात की गई थी अब इसका स्थगित कर दिया गया है

Related Articles

Back to top button