FeaturedJamshedpurJharkhandNational

तिनप्लेट वर्कर्स यूनियन परिसर में पुण्यतिथि पर याद किए गए माइकल जॉन

जमशेदपुर। गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के हॉल में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन को याद किया गया। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। फिर बिस्टुपुर स्थित क़ब्रस्थान पर भी जाकर माल्यार्पण किया गया एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फिर बिष्टुपुर स्थित घर में उनके द्वारा मजदूर हितों में किए गए कार्यों को याद किया गया। स्वर्गीय माइकल जॉन ने राष्ट्रीय इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार इंटक के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने मजदूरों की सेवा की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर भी उन्होंने हमारे शहर की कई बड़ी यूनियनों के आंदोलनों का प्रतिनिधित्व किया था। वे इंडियन नेशनल मेटल फेडरेशन एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भी प्रतिनिधित्व करते रहे थे। इस अवसर पर गोलमुरी टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे,मुन्ना खान,ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, संग्राम किशोर दास,कलाम नबी खान, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय,रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह,श्रीमती एरा वती लकड़ा,अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास,निरंजन महापात्रा,फतेह चंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा,एम शेखर राव,गजराज सिंह, विनय कुमार साहू,कुंदन कुमार, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा एवं टिनप्लेट कंपनी के कई मजदूर शामिल थे।

Related Articles

Back to top button