Uncategorized

झारखंड प्रदेश इंटक ने C190 लागू करने का आह्वाहन किया

जमशेदपुर। पूरे विश्व में पिछले 16दिनों से चले आ रहे जेंडर बेस्ड प्रताड़ना के खिलाफ सक्रिय प्रदर्शन के रूप में 25 नवंबर से 10दिसंबर तक चलने वाले आंदोलन के उपलक्ष में आज आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी क्लब हाउस में झारखंड प्रदेश इंटक की संगठन मंत्री श्रीमती मीरा तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के कामगारों के साथ बैठक की गई जिसमे मुख्य रूप से सफाई कर्मचारी और घरेलू कामगार तथा असंगठित मजदूरों को कार्य स्थल पर हो रहे हिंसा और यौन शौषण के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों की रक्षा विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई और कामगारों को C 190 कानून के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका इंटक हेड ऑफिस की सेक्रेटरी शहनाज रफिक जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश इंटक के सम्मानित अध्यक्ष और प्रसिद्ध मजदूर नेता श्री राकेश्वर पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार को सहना भी अत्याचार होता है जब तक हम स्वयं अपने उपर हो रहे हिंसा और शोषण के खिलाफ आवाज नही उठाएंगे तब तक कोई मदद नहीं कर सकता है।अपनी ताकत हमें खुद बनना है और हमें स्त्री पुरुष समानता के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।इंटक के बैनर तले सरकार से हमलोग C 190 कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग करते है उन्होंने कामगारों को इंटक के बैनर तले e श्रम कार्ड जल्द से जल्द बनवाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां जिला के अध्यक्ष श्री के पी तिवारी,समाजसेवी सुबोध कुमार दुबे,गम्हारिया प्रखंड अध्यक्ष सत्य प्रकाश राय,युवा नेता अर्जुन प्रधान और सैकड़ों असंगठित मजदूर मौजद थे।

Related Articles

Back to top button