FeaturedJamshedpurJharkhand

लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार होंगे कुणाल सारंगी

रघुबंशमणि सिंह
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कुणाल सारंगी उम्मीदवार होंगे। यह लगभग तय हो चुका है। वैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आस्तिक महतो और महावीर मुर्मू भी लोकसभा टिकट के लिए रेस में है। पर सूत्रों का कहना है कि कुणाल सारंगी की झारखंड मुक्ति मोर्चा है के हाई कमान से बात लगभग टिकट के लिए तय हो चुकी है। वैसे कुणाल सारंगी की राजनीति झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ही हुई थी और उन्हें बहरागोड़ा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर भाग्य आजमाने का मौका मिला था, जिसमें वह सफल हुए और 5 साल तक झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक रहे। यह भी बात सत्य है कि भारतीय जनता पार्टी में योगदान देने के बाद कुणाल सारंगी अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रयासरत रहे और तन मन धन से आम जनता की और जरूरतमंदों की सेवा की। इसके बावजूद भाजपा की ओर से उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिलना उनके और उनके समर्थकों के लिए दुखद रहा। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उन्हें टिकट मिलना लगभग तय हो चुका है। इससे पहले वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button