AccidentFeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर महतो जमशेदपुर दौरे पर अपने पुराने लोगों से मिले

जमशेदपुर। झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य श्री भुवनेश्वर महतो अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा बोडाम और जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गैरेज गांव जाकर झारखंड गेराज मजदूर यूनियन के पुराने लोगों से मिले। जिन्होंने झारखंड आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। मुलाकात के क्रम में कई लोगों का आंदोलन का आवेदन उन्होंने वहां पर प्राप्त किया। इस दौरे के दौरान उनके साथ झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन झारखंड आंदोलनकारी प्रमोद लाल, पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयुक्त सचिव फैयाज खान कन्हैया रजक झारखंड गेराज मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पी तुलसी राव संतोष कुमार गुप्ता मंचन सिंह भाटिया आदि काफी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी साथी गण उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button