FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

चाईबासा। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिला मे लोकतंत्र के पर्व में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के तदर्थ शनिवार को गुदड़ी प्रखंड के बूथ संख्या 82, गोइलकेरा प्रखंड के बूथ संख्या 219, 70, 34, 35, 228, झिंकपानी प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 168,170,173,172,158,189 पर संबंधित BLO के द्वारा बूथ स्तर पर मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया।मतदाताओं को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र 13 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया सभी को विस्तार में जानकारी भी दी गई की एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान करना कितना आवश्यक है, उन्हें बताया गया कि लोकतंत्र में एक-एक मत का बहुत अहमियत है। इसीलिए सभी कोई 13 मई को अवश्य मतदान करें साथ ही साथ अपने घर के सदस्य और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button