FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जेजेए के पदाधिकारियों ने पूर्वी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को अवैध वसूली करने वालों को चिन्हित करने की मांग की

जमशेदपुर। शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला जनसम्पर्क अधिकारी को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नाम का उपयोग कर अवैध उगाही एवं फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने की लिखित शिकायत जमशेदपुर के पत्रकारों ने की है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) निबंधित पत्रकार संगठन है, जिसकी निबंधन संख्या 202300157557 है। अनैतिक कार्यों को लेकर संगठन द्वारा आठ पत्रकारों को निष्कासित कर दिया गया है, जिसकी लिखित सूचना झारखंड सरकार के सभी माननीय मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, विभागीय सचिवों एवं पुलिस अधिकारियों को दी गयी है। झारखण्ड के विभिन्न जिलों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कतिपय लोगों द्वारा झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नाम का अवैध रूप से उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को 1000-5000₹ लेकर प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। सूचनाएं मिल रही हैं कि उनकी इस अवैध वसूली के लिए विभिन्न जिलों में उनके द्वारा प्रतिनिधि भी नियुक्त किये गये हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए सभी स्थानीय थानों को भी लिखित शिकायत दर्ज करायी जा रही है। साथ ही, वे जिस संस्थान से जुड़े हैं, उनके प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी गयी है। विजिप्त के माध्यम से निष्कासित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है, जिनमें अमरकांत सिंह (रांची), सिया राम वर्मा (गढ़वा), संतोष श्रीवास्तव (मेदनीनगर), मनीष कुमार झा, गोविंदपुर, (धनबाद), प्रदीप कुमार चौबे, भवनाथपुर, (गढ़वा), मो. नौशाद (चतरा) जितेंद्र सिंह, टंडवा (चतरा), रुस्तम मियां, झरिया (धनबाद) का नाम शमिल है। विज्ञप्ति के माध्यम से उपरोक्त मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध संगठन न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है। जमशेदपुर में पत्रकार राष्ट्रीय पार्षद रघुवंश मणि सिंह, प्रदेश सचिव शंभू नाथ श्रवण, प्रदेश संयुक्त सचिव नीला सेन गुप्ता, रीमा डे एवं जिला उपाध्यक्ष निलोय सेन गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button