AccidentArt&cultureAstrologyFeaturedJamshedpurJharkhand

श्रम अधिनियम कानून का उल्लघंन के साथ साथ मजदूरों को हक से वंचित कर रहा है मैनेजमेंट और यूनियन

हेमंत वर्मा
गम्हरिया/ टाटा स्टील लौंग प्रोडक्ट लिमिटेड और टाटा कामगार यूनियन के साथ मिलकर मनमानी तरीके से ग्रेड रिवीजन किया जाने का विरोध कर्मचारी मजदूरों ने महाप्रबंधक को लिखित शिकायत भेज कर किया है तथा उपश्रमायुक्त जमशेदपुर सह निबंधक को इस मामले में हस्तक्षेप कर जांच करने का अनुरोध किये है।
कंपनी के मजदूर कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी के उच्च अधिकारियों ने विवादित युनियन पदाधिकारियों के साथ मिलकर मनमानी तरीके से ग्रेड रिवीजन करना मजदूर कर्मचारियों के हित में न्याय संगत नहीं है क्योंकि कि धांधली कर बनें टाटा कामगार यूनियन का विरोध किये जाने के कारण राज्य सरकार ने रजिस्टर – B. में दर्ज कर मान्यता पर रोक लगा रखा है।

कर्मचारी मजदूरों का कहना है कि जब तक मजदूर कर्मचारियों और युनियन के बिच विवाद समाप्त नहीं हो जाता है कंपनी प्रबंधन मजदूर हित में सभी निर्णय स्वयं करें इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उपश्रमायुक्त जमशेदपुर सह निबंधक श्री राकेश प्रसाद ने मामले का जांच आदेश दे दिया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker