FeaturedJamshedpurJharkhandNational

धानुका एग्रीटेक ने कृषि उन्नति मेला में एग्रीटेक इनोवेशंस को किया प्रदर्शित


जमशेदपुर। वर्ष 2024 की शानदार शुरुआत करते हुए कृषि क्षेत्र में अग्रणी नाम धानुका समूह ने झारखण्ड के सराइकेला स्थित खरसावां में आयोजित एक-दिवसीय श्कृषि उन्नति मेला सह प्रदर्शनीश् में भाग लिया और किसानों के हित के लिए अपने विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स और अनोखे समाधान प्रदर्शित किये। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इसमें कृषि क्षेत्र में हो रहे विविध नवाचार और टेक्नोलोजियों को दिखाया गया। साथ ही इसने कंपनियों को किसानों के लिए उकृष्ठ उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया। इस प्रदर्शनी में कुल 150 इंस्टाल के साथ धानुका एग्रीटेक की सहभागिता कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। कंपनी की इंस्टाल लोगों का खासा ध्यान खींचा, जिसमें मंत्री अर्जुन मुंडा का अवलोकन भी शामिल था। वे स्थानीय लोकसभा सदस्य बिद्युत बारन महतो के साथ आये। उन्होंने धानुका के अधिकारियों के साथ किसानों की चुनौतियों और उनके लिए प्रस्तुत नवाचारों और समाधानों पर गहन जानकारी ली। झारखण्ड की पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सराईकेला, चाईबासा, रांची और अन्य जिले के 6000 से ज्यादा किसानों के उपस्थिति के साथ कार्यक्रम बेहद सफल रहा। करीब 1000 किसानों ने धानुका की इंस्टॉलों पर उनके लिए उपयोगी उत्पादों और टेक्नोलोजियों की जानकारी ली, जिसने कंपनी के प्रभाव और पहुँच को रेखांकित किया। डेढ़ सौ से ज्यादा प्रगतिशील किसानों के साथ जुड़ने के लिए कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान किया, जिसमें कृषक समुदाय के प्रति धानुका एग्रीटेक लिमिटेड की प्रतिबद्धता को और भी प्रगाढ़ किया।

Related Articles

Back to top button