FeaturedJamshedpurJharkhand

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रदेश को मिले 61 पुरस्कार

जमशेदपुर शाखा को मिला स्वर्गीय सुशीला मोहनका स्मृति पुरस्कार

जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रदेश को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 61 पुरस्कार मिले। पारसनाथ के विशाल गुणायान सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस अधिवेशन में झारखंड प्रांत की अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल (काशीडीह निवासी) को स्वर्गीय सुशीला मोहनका स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झारखंड प्रदेश को कतरास में दिव्यांगों के लिए खोले गये एक दुकान, उत्कृष्ट प्रदेश अध्यक्ष, ,अधिवेशन, स्वागतध्यक्ष, एक भागवत ऐसी भी उत्कृष्ट धार्मिक अनुष्ठान, अधिवेशन में सर्वाधिक सहयोग तथा सर्वाधिक उपस्थिति हेतु पुरस्कार मिला। पूरे झारखंड में 46 शाखाएं कार्यरत है उन सभी शाखाओं में जमशेदपुर शाखा को स्वर्गीय सुशीला मोहनका स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही जमशेदपुर में अपना सभागार निर्माण हेतु जमशेदपुर शाखा को पुरस्कृत किया गया। झारखंड में जितनी भी शाखाएं हैं उन शाखाओ को राष्ट्र द्वारा दिए गए चार प्रकल्प नेत्रदान, अंगदान, देह दान, पर्यावरण, नारी सशक्तिकरण एवं बाल विकास इन सभी प्रकल्प पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गिरिडीह, रांची, धनबाद, चिरकुंडा ,जामताड़ा, चाईबासा, हीरक, देवघर, मोहनपुर, हजारीबाग ,गोविंदपुर आदि शाखओं ाको भी विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष निरा बथवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस अधिवेशन में विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रांत एवं शाखा को पुरस्कृत किया गया। इसमें जमशेदपुर की 17 महिलाओं समेत पूरे भारतवर्ष से करीब 800 महिलाएं शामिल हुई थी। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुशीला खीरवाल (जुगसलाई निवासी) ने सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-24 सत्र का नाम राष्ट्रीयता एवं आध्यात्मिकता दिया गया था। इसी आधार पर इस अधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का नाम एक शाम वीरांगनाओं के नाम और सुबह निकाली गयी रैली का नाम गोपी रास रखा गया था।

Related Articles

Back to top button