FeaturedJamshedpurJharkhand

परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने किया गरबे की धुन में डांडिया रास

जमशेदपुर: शनिवार की देर शाम को परसुडीह चर्च रोड़ स्थित सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं द्धारा पहली बार डांडिया कार्यक्रम का आयोजन कॉलोनी परिसर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोगों ने एक साथ गरबे की धुन में डांडिया रास किया। फ़िल्मी और गरबा की धुनों पर सब जम कर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के मधुर स्वर के साथ किया गया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से हमारी संस्कृति सहित परंपराओं को पहचान मिलती है जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक बनने में सहायक होती है। महिलाओं नें रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में सभी ने लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बबली, स्वाति, कोमल, उषा, विनिता, सुनीता, ललिता, अनिता, नीतु, अर्चना, रानी, सिन्धु, अन्नु, प्रतिमा, गुडडी, संतोष, मोहिनी आदि सोसाइटी की महिलाएं शामिल थी।

Related Articles

Back to top button