FeaturedJamshedpurJharkhandNational

शहीद सांसद सुनील महतो कि प्रतिमा स्थापित करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ हाथापाई के मामले में योगेंद्र कुमार निराला और विनोद डे बाइज्जत बरी

चाईबासा। गुरुवार को जमशेदपुर के चर्चित काण्ड
२००८ कदमा गणेश पूजा मैदान में शहीद सांसद सुनील महतो कि प्रतिमा स्थापित करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ हाथापाई करने के मामले में दर्ज केस संख्या १३२/२००८ में चाईबासा सदर ‘श्री ऋषि कुमार’ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के अदालत ने योगेन्द्र कुमार निराला पुर्व केन्द्रीय सदस्य झामुमो एवं बिनोद डे जिला कार्यकारिणी सदस्य पुर्वी सिंहभूम झामुमो को बाइज्जत बरी कर दिया।
इस मामले में पुर्व सांसद सुमन महतो, वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो, वर्तमान विधायक रामदास सोरेन व अन्य झामुमो नेताओं के भी नाम थे जिन्हें एक वर्ष पूर्व ही बरी कर दिया गया था। योगेन्द्र कुमार निराला एवं बिनोद डे को मुख्य आरोपी मानकर २०२३ तक मामला चला। आज साक्ष्य के अभाव में कोर्ट इन्हें बरी कर दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker