FeaturedJamshedpurJharkhand

एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने ट्रू कलर तकनीक के साथ ड्यूलक्स वेलवेट टच पेश


जमशेदपुर : एक्ज़ोनोबेल इंडिया के प्रमुख डेकोरेटिव पेंट ब्रांड ‘डुलक्स’ ने भारत में उपभोक्ताओं के लिए अगली पीढ़ी के कलर इनोवेशन की शुरुआत की। ड्यूलक्स के प्रतिष्ठित वेलवेट टच अल्ट्रा-लक्जरी इंटीरियर इमल्शन पेंट की पूरी रेंज (ड्यूलक्स वेलवेट टच डायमंड ग्लो, ड्युलक्स वेलवेट टच पर्ल ग्लो और ड्युलक्स वेलवेट टच प्लेटिनम ग्लो) अब ट्रू कलर टेक्नोलॉजी एज के साथ आते हैं।

डुलक्स की इस नई पेशकश के बारे में बात करते हुए, राजीव राजगोपाल, प्रबंध निदेशक, एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने कहा, ‘डुलक्स वेलवेट टच, पेंट की सर्वोत्तम गुणवत्ता का प्रतीक है। जैसे-जैसे भारतीय उपभोक्ता अपने घरों को फिर से जीवंत करने में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, दीवारें आत्म-अभिव्यक्ति का कैनवास बन गई हैं। हमें ट्रू कलर तकनीक के साथ बिल्कुल नया डुलक्स वेलवेट टच पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है।’
एम्स्टर्डम में एक्ज़ोनोबेल के ‘ग्लोबल एस्थेटिक सेंटर’ ने अपनी रंग विशेषज्ञता को तीन डिज़ाइन पैलेट – एसेंशियल, एक्सेंट और एटमॉस्फियर के रूप में परिष्कृत किया है।

Related Articles

Back to top button