FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 बर्षो में लोकाभिमुख शासन दिया: राजेश शुक्ल

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने भेजी शुभकामनाएं

जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है तथा उनके कार्यकुशलता की सराहना किया है।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने श्री मोदी को भेजे शुभकामना संदेश में लिखा है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 8 बर्षो में काम किया है, जिस तरह से लोकाभिमुख शासन दिया है ,जिस प्रकार कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने का मनोयोग से प्रयास किया उससे देश के लोंगो को सभी क्षेत्रों में मजबूती मिली और आज देश के अन्दर कई नई शुरुआत हुई, विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा, आज पूरी दुनिया मे लोग मान चुके है कि मोदी के नेतृत्व में 21 सदी हिंदुस्तान की सदी है। श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा विधि और क़ानून विभाग के प्रदेश संयोजक भी है ने कहा है कि एक मजबूत राजनीतिक इक्षाशक्ति के साथ लोंगो को एक निश्चित दिशा देनेवाली सरकार देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार ने विकास को सर्वस्पर्शी, और सर्वसमावेशक बनाया तथा इस विकास अंदर सबको स्पर्श किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत जल्द विश्व गुरु की मंजिल पर पहुँच जायेगा और सभी क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर बनेंगा। श्री शुक्ल ने श्री मोदी के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया है साथ ही भारत पूरे विश्व पटल पर इसी प्रकार कीर्तिमान स्थापित करते रहेगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button